कमीशन की बाढ़ में तबाह हो रहा महराजगंज

कमीशन की बाढ़ में तबाह हो रहा महराजगंज

कमीशन की बाढ़ में तबाह हो रहा महराजगंज

– अधिकारी व सफेदपोशों की मिलीभगत से हो रहा आपदा राहत धन का गोलमाल

धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

महराजगंज जिले के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हाहाकार सा मचा है। कईयों के आशियाना तबाह हो गये, तो कई किसानों की फसल को बाढ़ ने लील लिया।
,,ऐसा क्यों हो गया? क्या गलती पहाड़ी नदी नालों की है, या फिर लगातार हुई बारिश की?
मगर नदियां साल दर साल से वहीं,,बारिश भी होती रहती है, कभी कम और कभी ज्यादा।
यहां शासन व प्रशासन द्वारा हर वर्ष आपदा राहत पर खूब काम भी किया जाता है, अब तक तटबंध मरम्मत के नाम पर, नदियों के तीव्र मोड़ों पर ठोकर लगाने के नाम पर, पहाड़ से आये नालों की सिल्ट सफाई के नाम पर,,,वगैरह वगैरह के नाम पर करोड़ों रुपये के भुगतान हो जाता है। मगर इस भुगतान का पूरा काम धरातल पर कब और कहां होता है। ,,शायद ही किसी को पता हो।
मान लिया जाय कि यह प्रशासनिक अधिकारियों व विभागों की नासूर हो चुकी भ्रष्टाचार की बीमारी है।
मगर इस बीमारी के निगरानीकर्ता व इलाजकर्ता माने जनप्रतिनिधि या नेता क्या करते हैं,,यह तो सोचनें वाली बात हो गयी।
नारायणी नदी का बी गैप, रोहिन नदी के तटबंध मरम्मत व महाव नाला पर हुये कार्यों का पिछ़ले दस वर्ष का आंकड़ा निकाला जाय। तो एक बड़े गोलमाल का पर्दाफाश हो सकता है। जिसमें कई अधिकारियों और सफेदपोशों के काले कारनामें दफन हैं। कमीशन का खेल लंबा चला है,,इतना लंबा कि लखनऊ तक भी पहुंचा है।
मगर इस धांधली को उजागर कौन करेगा?
गांव डूब रहे हैं, अधिकारियों के टाईप राइटर आपदा प्रस्तावों के खांके बनाने में जुट गये हैं। अधिकार्यों के हस्ताछर वाले फाइल अग्रिम प्रेषित हो रहे हैं। नेतागण बाढ़ ग्रत गांवों का दौरा कर रहें हैं, फोटो भी खिंचा रहे हैं,,ठीक वैसे ही पुराने ,,रटे रटाये अंदाज में,,।
यानी की काफी कुछ़ तैयार है वर्ष १९९८, २००४ व २००६ की ही तरह। खेल का काउंटडाउन शुरु है। कमीशनों का जोड़ घटाना शुरु है।,, तैयार रहें,,अगले साल फिर ! जब इंद्र देव की थोड़ी फिर कृपा हुई। तो आयेगी बाढ़। कमीशन की बाढ़ ,,,,।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे