देश में बाढ़ से 1.60 करोड़ लोग प्रभावित, 400 लोगों की मौत

देश में बाढ़ से 1.60 करोड़ लोग प्रभावित, 400 लोगों की मौत

देश में बाढ़ से 1.60 करोड़ लोग प्रभावित, 400 लोगों की मौत
आई एन न्यूज ब्यूरो, गोरखपुर।
रेडक्रॉस सोसाइटी ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि दक्षिण एशिया में मानसूनी बाढ़ से भयंकर मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है। भारत, नेपाल और बांग्लादेश में 1.60 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से भारत में प्रभावित होने वालों की संख्या 1.10 करोड़ से अधिक है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस एंड रेड क्रीसेंटस सोसाइटीज (आईएफआरसी) के अनुसार तीनों देशों में मानसूनी बाढ़ से 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

एशिया पैसिफिक आईएफआरसी के उप क्षेत्रीय निदेशक मार्टिन फालर ने कहा कि इन हालात में तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। तीनों देशों में लाखों लोग आहार की गंभीर कमी और बाढ़ के प्रदूषित पानी के चलते बीमारियों का सामना कर रहे हैं। खासकर बांग्लादेश और नेपाल में एक तिहाई से अधिक हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। उन्हें डर है कि आने वाले दिनों तथा सप्ताहों में मानवीय संकट और गहरा सकता है।
देश में आगे भी भारी बारिश की आशंका
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। गुरुवार को बिहार, असम तथा पश्चिम बंगाल से 74 और लोगों के मरने की खबर मिली। बिहार में मरने वालों की संख्या 119 हो गई है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे