बाढ़ पीड़ितो की मदद को जागा प्रशासन

बाढ़ पीड़ितो की मदद को जागा प्रशासन

बाढ़ पीड़ितो की मदद को जागा प्रशासन

बाढ़ पीड़ितो की मदद को जागा प्रशासन
आईएनन्यूज, नौतनवा:
नौतनवा तहसील छेत्र के बाढ़ आपदा ग्रसित गांवों व पीड़ितों के लिये प्रशासन जाग गया है।
पांच स्थान पर बाढ़ आपदा कैंप लगाये गये हैं। जहां से बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। 17 नावें बाढ़ ग्रसित गांवों में लगाई गयी हैं। तहसील मुख्यालय पर दर्जनों कर्मी बिस्कुट, मोमबत्ती व माचिस को एक पैकेट में रखने में जुटे हैं। इसके अलावा लाई-भूजा व तिरपाल को जरुरतमंद गांवों में पहुंचाया जा रहा है।
इस संबंध में नायब तहसीलदार नौतनवा रवि सिंह से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है । उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ क्षेत्र पर पूरी नजर है पल-पल की जानकारी ली जा रही है । नौतनवा क्षेत्र में बाढ़ में मौत की कोई खबर नहीं है एक व्यक्ति की बाढ़ में दीवार गिरने से मौत होने की सूचना है ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे