सीएम योगी ने बाढ़ क्षेत्रो का किया निरीक्षण ,बाढ़ पोड़ितो को हर सम्भव मदद

सीएम योगी ने बाढ़ क्षेत्रो का किया निरीक्षण ,बाढ़ पोड़ितो को हर सम्भव मदद

सीएम योगी ने बाढ़ क्षेत्रो का किया निरीक्षण ,बाढ़ पोड़ितो को हर सम्भव मदद ।
पानी में डूबने वाले 5 मृतक परिजनों को चार चार लाख रूपये का दिया गया चेक ।
आई एन न्यूज गोरखपुर ;
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्टीमर से जाकर निरीक्षण किया तथा बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच में जाकर राहत सामग्री/खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों को आश्वस्त किया कि शासन/प्रशासन आपके साथ है और इस आपदा की घड़ी में आप लोगों की पूरी मदद की जायेगी।
इस कड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले बाढ़ राहत शिविर स्थल मछरिया पुल एंव मछली गांव तहसील कैंपियरगंज पहुंचे जहां शिविर में जाकर बाढ़ग्रस्त लोगों से मिले उनका कुशल क्षेम पूछा तथा उन्हें राहत/खाद्य सामग्री का वितरण किया। उसके बाद वे स्टीमर से बाढ़ग्रस्त गांव करमहा कला, करमहा खुर्द, बढ़नी, परसौना आदि में गये और बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि उ0प्र0 सरकार इस आपदा की घड़ी में पूरी तरह से आपके साथ है और हर संभव मदद आपको मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनपद के समस्त बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण करें और लोगों को राहत/खाद्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों को राहत में किसी तरह की कोताही न बरतें। राहत/खाद्य सामग्री वितरण में कोताही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी दण्ड के भागी होंगे
इसी क्रम में महराजगंज जिले के बृजमनगंज के बाढ़ पीड़ितों के प्रति लापरवाही क्षम्य नही होगी। युद्ध स्तर पर सुरक्षा से जुडी व्यवस्था शुनिश्चित करे जिला प्रशासन। उक्त बातें विकास खण्ड बृजमनगंज के बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री वितरण करते हुए कही।
थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा शाहाबाद के जी एस नेशनल पब्लिक स्कूल पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला 3 बजकर 30 मिनट पर उतरा। यहां पर उतरने के पहले मुख्य मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। हेलीकाप्टर से उतर कर वह सीधे मंच पर पहुंचे। पीड़ितों में योगी ने स्वम राहत सामग्री वितरित किया। इसके बाद बीते दिन बाढ़ की पानी में डूबने से असामयिक काल की गाल में समाये। कुल 5 मृतक परिजनों परिजनों को चार चार लाख रूपये का चेक दिया। ततपश्चात जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 40 वर्षो बाद जल स्तर बढ़ने से यह आपदा आई है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। स्वास्थ्य विभाग को गांव गांव पहुंच कर समय समय से लोगों का स्वस्थ्य परीक्षण करें। और वीमार को दवा सुनिश्चित करें। कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान करते हुए कहा कि गांव गांव घर घर पहुंचे। लोगों की मदद में हर सम्भव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद फिर आऊंगा। इस मौके पर सांसद पंकज चौधरी विधायक बजरंग बहादुर सिंह विवेका पाण्डेय योगेन्द्र यादव हृदय उपाध्याय राकेश जायसवाल बबलू सिंह चन्दू सिंह अनिरुद्ध तिवारी जे पी गौड़ रवि यादव अनिल मिश्र प्रदीप सिंह राजू सिंह मनोज सिंह दिलीप गुप्ता कन्हैया चौहान शैलेश सिंह आशीष जायसवाल जितेंद्र शर्मा हरिश्चंद सोनकर रामप्रकाश सिंह मधुर सिंह आदि मौजूद रहे

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे