सावधान! हाईवे पर हुस्न के जाल में बहक गए तो खो देंगे सबकुछ

सावधान! हाईवे पर हुस्न के जाल में बहक गए तो खो देंगे सबकुछ

सावधान! हाईवे पर हुस्न के जाल में बहक गए तो खो देंगे सबकुछ
आई एन न्यूज वराणसी डेस्क:
बहुरूपिए बदमाशों में सबसे खतरनाक गिरोह है नकली किन्नरों का। यह रामबाग पर सुबह दस बजे ही पहुंच जाता है। शाम तक पर्यटकों से लूट करता है। पुलिस के पास इन बदमाशों की तमाम शिकायतें हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। 
पर्यटकों को धमकाकर 2100 से 5100 तक लूटे जा रहे हैं। न मिलें तो उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी जाती है। किन्नर भी इस गिरोह से परेशान हैं, क्योंकि इनकी शर्मनाक करतूत से उनकी बदनामी हो रही है।

शहर में नकली किन्नरों के तीन गिरोह सक्रिय हैं। एक  रामबाग पर रहता है। दूसरा शहर के अलग अलग हिस्सों में घूमता रहता है। ये अपराधी हैं जो खुद को किन्नर बताकर किन्नरों की बधाई का हिस्सा हड़प रहे हैं। तीसरा गिरोह रात को दीवानी चौराहे पर खड़ा हो जाता है।

ये बदमाश सज धजकर निकलते हैं, हुस्न के जाल में युवकों को फंसाते हैं और लूट लेते हैं। इन तीन गिरोह में सबसे खतरनाक रामबाग का गिरोह है। यह पर्यटकों की गाड़ी का नंबर देखता रहता है। जो बाहर की गाड़ी होती है, उसके आगे दो तीन बदमाश खड़े हो जाते हैं। 

ताली बजाकर खुद को किन्नर बताते हैं और बधाई के नाम पर गाड़ी की कीमत के हिसाब से 2100 से 5100 रुपये मांगते हैं। अगर कोई इनकार कर दे तो उसकी पिटाई तक कर देते हैं। पिछले महीने एक गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए, उसके शीशे तोड़ दिए। लोग इन्हें किन्नर समझकर इनकी शिकायत करने से भी बचते हैं। यही गिरोह कभी कभी ट्रेन में सवार होकर यात्रियों से लूटपाट करता है

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे