नौतनवां: सपा कार्यकर्ताओं का कल विरोध मार्च, सौपेंगे 12 सूत्रीय मांग पत्र

नौतनवां: सपा कार्यकर्ताओं का कल विरोध मार्च, सौपेंगे 12 सूत्रीय मांग पत्र

नौतनवां: सपा कार्यकर्ताओं का कल विरोध मार्च, सौपेंगे 12 सूत्रीय मांग पत्र

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। कल मंगलवार की दोपहर को सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए नौतनवा तहसील परिसर पहुंचेंगे, जहां वे राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम नौतनवा को सौंपेंगे।
इस विरोध मार्च को लेकर आज सोमवार को लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने नौतनवा तहसील परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार की गलत नीतियों के विरोध में है और सभी कार्यकर्ताओं, किसानों एवं समाजवादी नेताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक के दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, तहसील महासचिव सफीक खान, विजय बहादुर गौतम, विजय यादव समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस विरोध प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है, और स्थानीय लोगों की नजरें सपा के इस मार्च पर टिकी हुई हैं।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे