नौतनवां में भगवान परशुराम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

नौतनवां में भगवान परशुराम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 नौतनवां में भगवान परशुराम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
नौतनवां में भगवान परशुराम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गयाआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर की आराध्य देवी माँ बनैलिया मंदिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस आज शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा अनुष्ठान के दौरान नगर के गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। सभासद अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, ज्वाला शुक्ला, रवि त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, अवधेश चौबे, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, उमेश मणि त्रिपाठी सहित मंदिर के पुजारीगण एवं अन्य श्रद्धालु भी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।
पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान परशुराम मंदिर की स्थापना का उद्देश्य सनातन धर्म की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाना है। नगरवासियों ने इस आयोजन को लेकर हर्ष व्यक्त किया और इसे नौतनवां की धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बताया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे