पंकज चौधरी ने CIT Computer World, नौतनवा में स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

पंकज चौधरी ने CIT Computer World, नौतनवा में स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
मेधावी छात्रों को O Level प्रमाण पत्र प्रदान किया।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज CIT Computer World, (सीआईटी) जायसवाल मोहल्ला, नौतनवा में मंत्रोच्चारण के बीच दो नए स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने फीता काटकर नए क्लासरूम्स का लोकार्पण किया और छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक नया कदम उठाने का अवसर प्रदान किया।
लोकार्पण समारोह के बाद, 2024 के तीन मेधावी छात्रों को O Level प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें अंबिका कुमारी सिन्हा, वर्मा समीक्षा जायसवाल और अन्य प्रमुख छात्र शामिल थे।
संस्था के निदेशक राजीव शर्मा ने समारोह में सैकड़ों छात्रों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मंत्री जी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
बता दे कि यह समारोह CIT Computer World की ओर से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना का प्रतीक है, और स्थानीय समुदाय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उनके योगदान को उजागर करता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।