विधायक के जन्मदिन पर नौतनवा नगर,सोनौली और विकासखंड कार्यालय पर काटा गया केक

विधायक के जन्मदिन पर नौतनवा नगर,सोनौली और विकासखंड कार्यालय पर काटा गया केक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे नगर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विधायक के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
नगर पालिका कार्यालय में हुआ भव्य आयोजन।
नगर पालिका कार्यालय के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभासदों व समर्थकों संग केक काटकर विधायक जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अजय अग्रहरी, राहुल गौड़,सुनील श्रीवास्तव,विजय उपाध्याय,समर अग्रहरी,रामसरन गुप्ता,संजय सिंह, सुनील गौड़, रवि त्रिपाठी सहित सभी सभासदगण सम्मिलित रहे।
विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख ने काटा केक
नौतनवा विकासखंड कार्यालय में भी विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने केक काटकर विधायक को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, गजाधर दुबे, ऋषिकेश यादव, गिरिजा शंकर पांडे, जितेंद्र साहनी,गोरख दुबे, अवधेश सिंह,भवानी शर्मा, पत्थर गुप्ता, छोटू पाठक सहित सभी प्रधानगण, बीडीसी सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनौली में चंचाई माता मंदिर पर हुआ धार्मिक आयोजन
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के चंचाई माता मंदिर में समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे द्वारा केक काटकर विधायक के चित्र को केक खिलाया गया और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधायक जी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर राजेश गुप्ता, अमित जायसवाल, राधेश्याम यादव, अभिषेक वर्मा, पल्लू यादव, काशीनाथ गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ हर्षोल्लास
सोनौली कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच केक काटकर और उन्हें गिफ्ट देकर विधायक ऋषि त्रिपाठी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर को नौतनवा प्राथमिक विद्यालय में विधायक के समर्थक रवि वर्मा के नेतृत्व में नन्हे बच्चों ने केक काटा और विधायक जी के चित्र को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। बच्चों को गिफ्ट दिए गए, जिससे वे काफी खुश नजर आए।
इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद त्रिपाठी, प्रदीप नायक, राजू गुप्ता, अमित त्रिपाठी उर्फ काजू, चंदन, हनी वर्मा, इस्तखार खान, इमरान खान, आजाद सिंह, हबीब खान, पवन मद्धेशिया, बैजनाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विधायक ऋषि त्रिपाठी के जन्मदिन पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
नौतनवा गौ सदन में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया विधायक नौतनवा के जन्मदिन पर गायों को फल एवं भेली वितरण किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।