अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति हम सभी के प्रेरणा स्रोत–डा० धर्मेंद्र सिंह,विधान परिषद सदस्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति हम सभी के प्रेरणा स्रोत--डा० धर्मेंद्र सिंह,विधान परिषद सदस्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति हम सभी के प्रेरणा स्रोत–डा० धर्मेंद्र सिंह,विधान परिषद सदस्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मातृशक्ति हम सभी के प्रेरणा स्रोत--डा० धर्मेंद्र सिंह,विधान परिषद सदस्यमहिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही- ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय महराजगंज में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित जिले के अन्य विधायकों को भी भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकताओं में से एक है, और महिलाओं को समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने मातृशक्ति के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे