नेपाल में विदेशी नागरिक ने लगाई ‘राजा चाहिए’ की आवाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेपाल में विदेशी नागरिक ने लगाई ‘राजा चाहिए’ की आवाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आई एन न्यूज काठमांडू:
नेपाल की राजधानी काठमांडू के मैतीघर इलाके में एक विदेशी नागरिक ने ‘हमें राजा चाहिए’ का नारा लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरूवार दोपहर हुई, जब एक अज्ञात विदेशी नागरिक मैतीघर में सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
काठमांडू पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान और नेपाल में उसके आगमन के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसका किसी राजनीतिक समूह से संबंध है या नहीं।
नेपाल में हाल के वर्षों में राजशाही समर्थकों द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन किए गए हैं, जिनमें पूर्व राजा के समर्थक देश में फिर से राजशाही स्थापित करने की मांग करते रहे हैं। हालांकि, किसी विदेशी नागरिक द्वारा इस तरह की सार्वजनिक मांग करना दुर्लभ मामला माना जा रहा है।
फिलहाल, पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में रखकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(सूत्र सोशल मीडिया)