नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण, मशीनों के रखरखाव पर दिया जोर

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण, मशीनों के रखरखाव पर दिया जोर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने शुक्रवार सुबह नगर के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां स्थापित M.R.F सेंटर पर कूड़ा निस्तारण के लिए संचालित टामर मशीन व प्रेशर मशीन के कार्यों की गहनता से जांच की।
निरीक्षण में दोनों मशीनों का कार्य संतोषजनक पाया गया, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सभी मशीनों के रखरखाव और सही संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस मौके पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, दिनेश मणि, सफाई प्रभारी गोविंद प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।