काठमाडौं: राजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, दागे गए अश्रुगैस के गोले, तनाव

काठमाडौं: राजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, दागे गए अश्रुगैस के गोले, तनाव

काठमाडौं: राजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, दागे गए अश्रुगैस के गोले, तनाव
आई एन न्यूज काठमाडौं डेस्क:
28 मार्च: नेपाल की राजधानी काठमाडौं में शुक्रवार को राजावादी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण झड़पें हुईं। राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों ने निषेधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने अश्रुगैस का प्रयोग किया।
जानकारी के अनुसार, राजावादी समूह नेपाल में संवैधानिक राजतंत्र की बहाली और हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका जुलूस जब तीनकुने क्षेत्र की ओर बढ़ा, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारियों के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुईं, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
बता दे कि इससे पहले भी नेपाल में राजशाही समर्थक समय-समय पर इस तरह के प्रदर्शन करते रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर रखी है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
(सोर्स सोशल मीडिया)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए