सोनौली बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई का विधायक ने किया भव्य स्वागत

सोनौली बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई का विधायक ने किया भव्य स्वागत

सोनौली बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई का विधायक ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई शनिवार को नेपाल के भैरहवा में आयोजित जैन परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनौली बॉर्डर पहुंचे। इस अवसर पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सोनौली बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई का विधायक ने किया भव्य स्वागत
श्री बिश्नोई का विधायक नौतनवा कुशल छेम लेते हुए।
सोनौली बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई का विधायक ने किया भव्य स्वागत
अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी स्वागत करते हुए

सोनौली के एक मैरिज हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बुके भेंट कर श्री बिश्नोई का स्वागत किया। इस दौरान नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष महाराजगंज श्री कृष्ण जायसवाल, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, रवि वर्मा सोनौली समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

सोनौली बॉर्डर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई का विधायक ने किया भव्य स्वागत
ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया स्वागत करते हुए

श्री बिश्नोई के साथ पर्यावरण गतिविधि संरक्षण के राष्ट्रीय संयोजक राकेश जैन भी सोनौली पहुंचे। दोनों अतिथियों का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया गया कि श्री बिश्नोई और श्री राकेश जैन नेपाल के भैरहवा में जैन समाज के एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हैं, जो रविवार की सुबह नेपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्वागत में सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान, समाजसेवी दीपक बाबा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए