रोहिन बैराज लोकार्पण को लेकर किसानों में हर्ष

रोहिन बैराज लोकार्पण को लेकर किसानों में हर्ष
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज 5 तारीख को नौतनवा के रोहिन बैराज का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना से नौतनवा विकासखंड के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। करीब 20 वर्ष बाद किसानों में इस नहर के शुरू होने से हर्ष व्याप्त है, क्योंकि इससे उनकी फसलों को सींचने की समस्या दूर होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
नौतनवा विकासखंड के किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक ऋषि त्रिपाठी को क्या कहते है, यह जानने के लिए देखें वीडियो।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।