मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे नौतनवा रोहिन बैराज का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे नौतनवा रोहिन बैराज का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे नौतनवा रोहिन बैराज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल की तस्वीर बदल रही है– ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल शनिवार को बहुप्रतीक्षित रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। लोकार्पण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी लगातार बैराज स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा और अवलोकन कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने रोहिन बैराज पहुंचकर सभा स्थल, मंच व्यवस्था, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “रोहिन बैराज क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल की तस्वीर बदल रही है। यह बैराज न केवल सिंचाई सुविधा को मजबूत करेगा, बल्कि जल संरक्षण और आपदा नियंत्रण में भी मददगार साबित होगा।”
इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, राकेश पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बता दे कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि रोहिन बैराज के लोकार्पण से इस अंचल को एक नई पहचान मिलेगी और विकास की गति और तेज होगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए