सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
स्वतंत्र देव सिंह जल संसाधन मंत्री
सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

आई एन न्यूज, नौतनवा डेस्क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बनैलिया माता रोहिन बैराज का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन कर विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 654 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा संबोधित करते हुए

सीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्याससीएम योगी ने किया बनैलिया माता रोहिन बैराज व 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लोन चेक, टैबलेट, आवास की चाबियां, आयुष्मान भारत कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन व खेल प्रोत्साहन सामग्री किट वितरित की। साथ ही चिकित्सकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश बीते 8 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता चला आ रहा है। प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है। रोहिन बैराज परियोजना से न केवल सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि यह जल संचयन व बाढ़ नियंत्रण में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ भारत की दिशा में प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि टीबी मुक्त भारत का निर्माण एक स्वस्थ समाज से ही संभव है और इससे ही सशक्त राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होता है।

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब प्रदेश में वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता और न ही चौराहों की जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा सकता है। यह कानून का राज है, जहां सभी को न्याय मिलेगा।

इस मौके पर नौतनवा विधायक रिषी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “महाराज जी को हर क्षेत्र की चिंता रहती है। आज वे हमारी समस्याओं को सुनने और हमें आशीर्वाद देने स्वयं पधारे हैं।” उन्होंने नौतनवा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। क्षेत्र की जनता की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्रा, नौतनवा विधायक रिषी त्रिपाठी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पनियरा विधायक प्रेम सागर पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए