मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया नौतनवा विधायक का मान, रोहिन बैराज का किया नामकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया नौतनवा विधायक का मान, रोहिन बैराज का किया नामकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया नौतनवा विधायक का मान, रोहिन बैराज का किया नामकरण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नौतनवा क्षेत्र के रोहिन बैराज के उद्घाटन अवसर पर अपने 35 मिनट के प्रभावशाली संबोधन में क्षेत्रीय विधायक की खुलकर प्रशंसा कर दी। उन्होंने न केवल विकास कार्यों की सराहना की बल्कि नौतनवा विधायक को एक कर्मठ और जनता के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा, “आप लोगों ने एक अच्छा विधायक चुना है, जिसके प्रयासों से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।” मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद से नौतनवा विधायक का राजनीतिक कद और जनसंपर्क दोनों में उल्लेखनीय इज़ाफा देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी मंच पर ही विधायक से संवाद करते, योजनाओं पर सलाह लेते और विकास प्रस्तावों पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने विधायक द्वारा सुझाए गए कई प्रस्तावों को मौके पर ही स्वीकृति दे दी। इसमें रोहिन बैराज से सटे बनटागिया गांव में बिजली और सड़क सुविधा का विस्तार, मंदिरों का जीर्णोद्धार, नौतनवा न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सौंदर्यीकरण, फायर स्टेशन की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष घोषणा करते हुए रोहिन बैराज का नामकरण “माता बनेलिया रोहिन बैराज” करने की स्वीकृति दे दी। यह नामकरण ऋषि त्रिपाठी नौतनवा विधायक की विशेष अपील पर किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों की धार्मिक भावनाओं को सम्मान मिला और विधायक की क्षेत्रीय प्रतिबद्धता को एक नई पहचान।
मुख्यमंत्री के इस दौरे और उनके बयान की चर्चा अब राजनीतिक गलियारों में भी जोरों पर है। इसे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र को एक स्वच्छ छवि वाले नेतृत्व की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के शब्दों ने न केवल विधायक की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी है बल्कि जनता को भी यह संदेश दिया है कि उनका क्षेत्र अब विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए