डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज गहराजगंज डेस्क:
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज अंबेडकर पार्क, महराजगंज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर विधायक सदर जय मंगल कनौजिया, नगर पालिका परिषद महाराजगंज की अध्यक्ष पुष्प लता, जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बाबा साहब के आदर्शों, नीतियों एवं उनके सामाजिक न्याय की भावना को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान रूपी अमूल्य धरोहर दी और समाज में समानता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे की भावना को मजबूती दी।
इस दौरान अधिकारियों, नगर पालिका के कर्मियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रद्धा व सम्मान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महाराजगंज- -उत्तर प्रदेश।