बाबा साहब के सपने को हम सबको मिलकर साकार करना चाहिए–ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा

बाबा साहब के सपने को हम सबको मिलकर साकार करना चाहिए–ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा
बाबा साहेब की प्रतिमा का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया अनावरण, नगरवासियों को किया संबोधित।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉ० भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज नौतनवा नगर के भगतपुरवा मुहल्ले में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक नौतनवा का वार्ड वासियों ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उक्त वार्ड में स्थापित श्रद्धेय बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
विधायक श्री त्रिपाठी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक समतामूलक समाज देने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर नौतनवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी सहित नगर के सभासदगण, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों और विचारों को अपनाने का आह्वान किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।